ऋण भुगतान में फर्जीवाड़े पर दो रेलकर्मी गिरफ्तार

Updated at : 21 Feb 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
ऋण भुगतान में फर्जीवाड़े पर दो रेलकर्मी गिरफ्तार

चाईबासा. फर्जी प्रमाण पत्र का मामला चाईबासा : सिंहभूम जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक की चाईबासा शाखा से ऋण लेने के बाद अपने विभाग को ऋण अदायगी का फर्जी प्रमाण पत्र देकर बैंक खाता अन्य बैंक में स्थानांतरित करने के मामले में रेलवे के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें इंद्रदेव व तबलू […]

विज्ञापन

चाईबासा. फर्जी प्रमाण पत्र का मामला

चाईबासा : सिंहभूम जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक की चाईबासा शाखा से ऋण लेने के बाद अपने विभाग को ऋण अदायगी का फर्जी प्रमाण पत्र देकर बैंक खाता अन्य बैंक में स्थानांतरित करने के मामले में रेलवे के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें इंद्रदेव व तबलू तांती शामिल है. दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
इंद्रदेव ने पांच लाख व तबलू ने 4.5 लाख लिया था ऋण : दर्ज मामले के अनुसार सिंहभूम जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक की चाईबासा शाखा से इंद्रदेव ने पांच नवंबर 2011 को पांच लाख रुपये और तबलू तांती ने 31 अक्तूबर 2011 को साढ़े चार लाख रुपये ऋण लिया था.
ऋण भुगतान में…
दोनों ने ऋण चुकता का फर्जी प्रमाण पत्र अपने विभाग में जमा कराया. इसके बाद वेतन खाता अन्य बैंक में स्थानांतरित कर लिया. ऋण वसूली के लिए बैंक ने दोनों के खिलाफ पीडीआर एक्ट के तहत नीलाम पत्रवाद दर्ज किया था. इस बीच दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया. सोमवार को रिकवरी ऑफिसर ने उन्हें गिरफ्तार किया.
अपने विभाग को फर्जी चुकता प्रमाण पत्र सौंप खाता दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराया
दोनों को चाईबासा कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola