जमीन विवाद : दो भाइयों में मारपीट, एक घायल

Updated at : 21 Feb 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद : दो भाइयों में मारपीट, एक घायल

बहू व बहन के साथ की धक्का-मुक्की चाईबासा : जमीन विवाद में चांदू विश्वकर्मा ने छोटे भाई गुलाब विश्वकर्मा (55) पर बैट से हमला कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना सोमवार को दोपहर दो बजे सदर थाना के गाड़ीखाना में घटी. घायल गुलाब को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

बहू व बहन के साथ की धक्का-मुक्की

चाईबासा : जमीन विवाद में चांदू विश्वकर्मा ने छोटे भाई गुलाब विश्वकर्मा (55) पर बैट से हमला कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना सोमवार को दोपहर दो बजे सदर थाना के गाड़ीखाना में घटी. घायल गुलाब को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल ने बताया कि बड़े भाई जमीन को लेकर हमेशा झगड़ा करते हैं. सोमवार को भी बड़े भाई गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आयी पत्नी संतोषी देवी व बहन विद्या देवी के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे वे घायल हो गये. दोनों पक्ष थाना पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की लिखित शिकायत की है. सदर थाना छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola