नालगुम बनीं मिस माघे
Updated at : 21 Feb 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

कमारहातु में माघे पर्व पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन चाईबासा : कमारहातु में माघे पर्व पर मिस माघे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें नालगुम देवगम को मिस माघे से ताजपोशी की गयी. वहीं ससंगुटु की सुनीता बोयपाई को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जूनियर वर्ग […]
विज्ञापन
कमारहातु में माघे पर्व पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
चाईबासा : कमारहातु में माघे पर्व पर मिस माघे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें नालगुम देवगम को मिस माघे से ताजपोशी की गयी. वहीं ससंगुटु की सुनीता बोयपाई को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जूनियर वर्ग के गणित प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू, संजीता तियु व जीतु सुंडी और सब जूनियर वर्ग में रोशन सिंकु, प्रीति देवगम व माइकल हांसदा ने बाजी मारी. जूनियर बालकों के 50 मीटर की दौड़ में पंकज देवगम, रमेश गागराई व सिंगराय बानरा और बालिका वर्ग में प्रीति देवगम, सरिता बोदरा व दीपिका खंडाइत ने जीत हासिल की.
महिलाओं ने भी दौड़ में लिया हिस्सा
महिला वर्ग के100 मीटर की दौड़ में खुशबू तियु, सरस्वती बिरूवा व सलोनी बिरूवा जबकि पुरुष वर्ग में प्रधान देवगम, सुरजा बिरूवा व सालुका देवगम ने जीत हासिल किया. रिले रेस में सुखदेव ग्रुप, लक्ष्मी रानी मांझी ग्रुप व बुंदीराम देवगम ग्रुप ने जीत दर्ज की. पुरुष वर्ग के 200 मीटर की दौड़ में मोदी बारी, प्रधान देवगम व सालुका देवगम ने बाजी मारी. वहीं महिला वर्ग में सरस्वती बिरूवा, सलोनी बिरूवा व सुमित्रा देवगम ने लोहा मनवाया. 800मीटर (पुरुष)की दौड़ में आसमान सुंडी, पुरन सिंह देवगम व प्रधान पुर्ती ने जीत
हासिल की.
सामूहिक माघे नाच में सोनासिंह ग्रुप अव्वल
सामूहिक माघे नाच में लगातार तीसरे साल सोना सिंह ग्रुप ने बाजी मारी. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई के वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम, मुखिया लादु देवगम, सार्जेंट रांदो देवगम, मुंडा दीनबंधु देवगम, सोनाराम देवगम के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मौके पर कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, धर्मेन्द्र देवगम, बिरसा देवगम, मधुसूदन देवगम, पतोर देवगम, जयपाल देवगम, जुलियाना देवगम, संध्या देवगम, माधुई पाड़ेया, कृष्णा पाड़ेया, सुरेश देवगम, डोबरो देवगम, ललिता देवगम समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.
मुठभेड़ में शामिल था दीपक व सुदामा!
मनोहरपुर. आनंदपुर से जुड़े हैं बिसरा इनकाउंटर के तार
बिसरा पुलिस ने दीपक व सुदामा बड़ाइक से सोमवार की पूछताछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




