चाला अयंग की प्रार्थना से आती है समृद्धि
Updated at : 21 Feb 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

मंडलसाई में सरना धर्म प्रार्थना सभा चक्रधरपुर : मंडलसाई गांव के चाला मंडप में सोमवार को उरांव युवा संघ के तत्वावधान में सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पुरोहित सह पाहन गणेश मिंज ने सरना धर्म पर कई विचार दिये. उन्होंने कहा कि चाला अयंग की प्रार्थना करने से लोग निरोग […]
विज्ञापन
मंडलसाई में सरना धर्म प्रार्थना सभा
चक्रधरपुर : मंडलसाई गांव के चाला मंडप में सोमवार को उरांव युवा संघ के तत्वावधान में सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पुरोहित सह पाहन गणेश मिंज ने सरना धर्म पर कई विचार दिये. उन्होंने कहा कि चाला अयंग की प्रार्थना करने से लोग निरोग रहते हैं और घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है. उन्होंने कहा कि चाला अयंग पौराणिक हैं और इसे पूर्वज मनाते आये हैं. इसकी सभी घरों में प्रार्थना होनी चाहिये. अध्यक्ष अजय लकड़ा ने युवा वर्ग को धर्मिक अनुष्ठान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. मौके पर पुरोहित मगरा कोया, गणेश मिंज, युवा संघ के आनंद खलखो, सिदाम तिर्की, राम खलखो, सूरज उरांव, श्याम खलखो, बबलू लकड़ा, विमल खलखो व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




