ट्रेलर से टक्कर,बाइसिक्स कर्मी की मौत
Updated at : 21 Feb 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. दो अन्य बाइसिक्स कर्मी घायल बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वन विश्रामागार के समीप (एनएच 33 पर ) ट्रेलर और कार की टक्कर में टाटा मोटर्स कंपनी में कार्यरत बाइ सिक्स कर्मी सुमित सरकार (35) की मौत हो गयी. वहीं घटना में कार में सवार दो अन्य बाइ सिक्स कर्मी अशोक कुमार और […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. दो अन्य बाइसिक्स कर्मी घायल
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वन विश्रामागार के समीप (एनएच 33 पर ) ट्रेलर और कार की टक्कर में टाटा मोटर्स कंपनी में कार्यरत बाइ सिक्स कर्मी सुमित सरकार (35) की मौत हो गयी. वहीं घटना में कार में सवार दो अन्य बाइ सिक्स कर्मी अशोक कुमार और गुप्तेश्वर मिश्रा घायल हो गये हैं. मृतक बाइ सिक्स कर्मी सुमित सरकार टेल्को घोड़ाबांधा के रहने वाले थे. वहीं घायल दोनों बाइ सिक्स कर्मी टेल्को के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल अशोक कुमार और
गुप्तेश्वर मिश्रा को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. कार चालक अशोक कुमार ने बताया कि सभी काम से (इको स्टोट, जेएच05बीपी-5737 ) कार से बहरागोड़ा जा रहे थे. वन विश्रामागार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उनकी कार को धक्का मार दिया. घटना रात दो बजे के आसपास घटी. पुलिस ने सोमवार को मृतक सुमित सरकार के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




