सीएनटी में संशोधन से कोल्हान पोड़ाहाट को सर्वाधिक नुकसान : युगल किशोर

Updated at : 14 Feb 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी में संशोधन से कोल्हान पोड़ाहाट को सर्वाधिक नुकसान : युगल किशोर

कोल्हान की 11 सदस्यीय टीम राष्ट्रपति से मिलकर सीएनटी संशोधन का विरोध करेगी चाईबासा : मानकी मुंडा संघ कोल्हान की पोड़ाहात केंद्रीय समिति के अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा ने कहा कि पूरे झारखंड में सीएनटी एक्ट 1908 में संशोधन का विरोध हो रहा है. संशोधन से सबसे ज्यादा नुकसान कोल्हान पोड़ाहाट को होगा. राष्ट्रपति से […]

विज्ञापन

कोल्हान की 11 सदस्यीय टीम राष्ट्रपति से मिलकर सीएनटी संशोधन का विरोध करेगी

चाईबासा : मानकी मुंडा संघ कोल्हान की पोड़ाहात केंद्रीय समिति के अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा ने कहा कि पूरे झारखंड में सीएनटी एक्ट 1908 में संशोधन का विरोध हो रहा है. संशोधन से सबसे ज्यादा नुकसान कोल्हान पोड़ाहाट को होगा. राष्ट्रपति से मुलाकात कर संशोधन को रद्द करने की मांग की जायेगी. इसके लिए जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों से 11 सदस्यीय टीम चुनी जायेगी. वे सोमवार को मंगलाहाट परिसर स्थित मानकी मुंडा विश्रामागार सह कार्यालय में समिति की मासिक बैठक में बोल रहे थे.
इसमें लिए गए निर्णय की समीक्षा की गयी. मौके पर दयामनी बारला, संग्राम सिंह, सनातन सिद्धू, प्रताप सिंह कालुंडिया, तुराम हेस्सा, सुना सुंडी, अभिराम सिंह कुंटिया, जयवंत एक्का, सानिका खंडाईबुरू, बिरसा देवगम, विशाल सिंह कुंटिया, वीर सिंह सुंडी, श्याम चरण लागुरी, कैलाश सिंकू आदि उपस्थित थे. सरकार के निर्देश पर ग्रामसभा नहीं हो : सोनुवा के मानकी मुंडा संघ कोल्हान-पोड़ाहाट अंचल समिति के अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने कहा कि जिले के सभी गांवों में सरकार की ओर से निर्देशित विशेष ग्राम सभा नहीं होनी चाहिए . बैठक में बाहरी व्यक्ति या सरकारी पदाधिकारी भाग नहीं ले सकते है. इससे इसकी मूल भावनाओं का हनन होता है. ग्रामीण सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं हो पाते है. अप्रैल से रूढिजन्य, प्रथागत एवं सामाजिक पद्धति की ओर से स्थापित ग्रामसभा की जायेगी. महासचिव रामेश्वर सिंह कुंटिया ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट कहा कि कोल्हान में पहले के भांति मानकी, मुंडा मैन्युअल मालगुजारी रसीद कटेगा. प्रशिक्षण देकर सभी मानकी मुंडा को टैबलेट उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola