मेरे घर के सामने साईंनाथ तेरा मंदिर बन जाय...

Updated at : 14 Feb 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे घर के सामने साईंनाथ तेरा मंदिर बन जाय...

साईं महोत्सव में बही भक्ति की बयार, झूमे श्रोता चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बंगाली टोला स्थित गौतम राय के आवास परिसर में 12 वें साई महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान साईंनाथ की भजनों पर झुमते पर रहे. भजन कार्यक्रम की शुरूआत इलाहाबाद से आये भजन गायक […]

विज्ञापन

साईं महोत्सव में बही भक्ति की बयार, झूमे श्रोता

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बंगाली टोला स्थित गौतम राय के आवास परिसर में 12 वें साई महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान साईंनाथ की भजनों पर झुमते पर रहे.
भजन कार्यक्रम की शुरूआत इलाहाबाद से आये भजन गायक राजेश तिवारी ने गणेश वंदना से की. इसके बाद जनम-जनम का साथ है हमारा तुम्हारा, तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये…., शिरडी वाले साईं बाबा.. भजन गाकर समा बांध दिया.
उत्तम साह ने ले चल गुरु के गांव व ले गुरु का नाम… भजन गाकर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया. पिंटू भगेरिया ने पत्थर ला ना सका, बालू ले आयी…. तथा कुमारी स्वीटी ने मेरे घर के सामने साई नाथ तेरा मंदिर बन जाय…, जयकारा जोर से लगा साईं नाथ दौड़े चले आयेंगे… शिव कुमार ने भोले बाबा के दरबार में … भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब नचाया. कार्यक्रम में रामू शर्मा ने ओरगन, ढोलक पर जय भट्टाचार्य, पेड पर संतोष कुमार तथा पारकेशन में राजेश सिंह ने भरपूर साथ दिया. इस क्रम में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola