परिवार रनिंग कर्मियों को रखें तनावमुक्त : एडीआरएम सीकेपी रेल मंडल
Updated at : 05 Feb 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

रनिंग स्टॉफ के परिवार के लिए सेमिनार आयोजित चक्रधरपुर : रेलवे रनिंग स्टॉफ के कंधों पर हजारों लोगों की जिंदगी होती है, इसलिए ड्यूटी के दौरान इनका तनाव मुक्त रहना जरूरी है. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रम ने कल्याण मंडप में आयोजित रेलवे रनिंग स्टॉफ फैमिली सेमिनार में […]
विज्ञापन
रनिंग स्टॉफ के परिवार के लिए सेमिनार आयोजित
चक्रधरपुर : रेलवे रनिंग स्टॉफ के कंधों पर हजारों लोगों की जिंदगी होती है, इसलिए ड्यूटी के दौरान इनका तनाव मुक्त रहना जरूरी है. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रम ने कल्याण मंडप में आयोजित रेलवे रनिंग स्टॉफ फैमिली सेमिनार में कही. श्री हेंब्रम ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों को तनावमुक्त रहने में परिवार की अहम भूमिका होती है. ड्यूटी से आने के बाद संपूर्ण विश्राम करने और ड्यूटी जाने के दौरान तनाव नहीं दें.
उन्होंने कहा कि रेल चालकों को तनावमुक्त रहने के लिए दो घंटे पहले ड्यूटी पर जाने की सूचना दी जाती है, ताकि दो घंटे तक क्रू लॉबी में रह कर तनावमुक्त हो और एकाग्र होकर ड्यूटी पर जायें. श्री हेंब्रम ने प्रोजेक्टर के जरिये रनिंग स्टॉफ के परिवारों को तनाव ग्रस्त रहने पर होने वाली परेशानियों के संदर्भ में बताया. वहीं सेमिनार में रनिंग स्टॉफ के परिवारों ने रेल प्रशासन के समक्ष अपनी परेशानियां रखीं. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




