चंपुआ : रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
Updated at : 02 Feb 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर अचानक ब्रेक डाउन हाइवा के कारण घटी दुर्घटना बस के आगे का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया बड़िबल/जैंतगढ़ : चंपुआ – क्योंझर मुख्य सड़क एनएच 215 पर कालिका प्रसाद के समीप भुवनेश्वर से रांची आ रही दिलदार बस (शिरडी साईं कंपनी) अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री […]
विज्ञापन
सड़क पर अचानक ब्रेक डाउन हाइवा के कारण घटी दुर्घटना
बस के आगे का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया
बड़िबल/जैंतगढ़ : चंपुआ – क्योंझर मुख्य सड़क एनएच 215 पर कालिका प्रसाद के समीप भुवनेश्वर से रांची आ रही दिलदार बस (शिरडी साईं कंपनी) अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए. बस में कुल 52 यात्री सवार थे. सभी घायलों का चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया. जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री क्योंझर निवासी सरोज कुमार को क्योंझर सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
इसके बाद सभी यात्रियों को शक्तिपुंज बस से रांची के लिए रवाना किया गया. घटना गुरुवार तड़के दो बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार दिलदार बस (ओआर 02 सी 7857) भुवनेश्वर से रांची जा रही थी. इसी क्रम में चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग पर रज़िया व कालिका प्रसाद गांव के बीच पहले से ही एक हाइवा ट्रक (ओआर 09 के 6715) तेल खत्म हो जाने के कारण बीच रास्ते में खड़ी थी. उसी समय चंपुआ की ओर से भी एक वाहन पास से गुजर रहा था.
उससे बचने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया. जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गयी तथा हाइवा से टकराने से बच गयी. अगर हाइवा से टकरा जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.
चंपुआ-क्योंझर मेन रोड िस्थत कालिका प्रसाद के पास घटी घटना
13 यात्री हुए घायल
सरोज कु साहु (26)- क्योंझर (ओड़िशा), शौकत बसु(27)- नदिया(कोलकाता), लक्ष्मीधर चातोम्बा(32)- हाटगम्हरिया, हितेश लाल(28) – चाईबासा, रघुनंदन कुमार- खिलारी, एचएस नागराज- बेल्लारी, कर्नाटक, सुशांत कुमार माइती(38)- कोंकड़, बनबिहारी (45)- चंपुआ (ओड़िशा), संजय कुमार गुप्ता(47)- भुवनेश्वर, शिखा दोराई(30)- चाईबासा, शंकर पाल दोराई(50)-चाईबासा, मोहम्मद नियाज(21)- चाईबासा, नसीमा खातून(41)- चाईबासा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




