50 हजार की 207 पीस लकड़ी लदा वाहन जब्त

चाईबासा : चाईबासा के तांबो चौक के पास अवैध लकड़ी लदे 407 वाहन को वनरक्षी ने जब्त किया है. वाहन में सेमेल के 207 पीस लकड़ी लोड थे, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है. जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोड़ापोखर वन परिसर के वनरक्षी हरिकृष्णा केराई ने गश्ती के दौरान तांबो […]
चाईबासा : चाईबासा के तांबो चौक के पास अवैध लकड़ी लदे 407 वाहन को वनरक्षी ने जब्त किया है. वाहन में सेमेल के 207 पीस लकड़ी लोड थे, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है. जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोड़ापोखर वन परिसर के वनरक्षी हरिकृष्णा केराई ने गश्ती के दौरान तांबो चौक के पास से झींकपानी की ओर से आ रहे 407 वाहन (जेएच 05एएन-4553) को रोकने का इशारा किया. लेकिन चालक गाड़ी को तेजी से भागने लगा.
इस पर वनरक्षी ने पीछा कर गाड़ी को रोका. जांच में लकड़ी के पीस लदा पाया गया, जिसके कागजात चालक ने नहीं दिखा पाया. इसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया. साथ ही चालक घनश्याम तियु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में वनरक्षी हरिकृष्ण केराई के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें वाहन मालिक व चालक को आरोपी बनाया है. गिरफ्तार चालक ने बताया कि वह हाटगम्हरिया के सेरेंगसिया से उक्त लकड़ी को बेचने के लिए जमशेदपुर ले जा रहा था. उसने वाहन मालिक का नाम लक्ष्मण सिंकु, गांव करंजिया बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




