केयू में गेस्ट शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

Updated at : 02 Feb 2017 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
केयू में गेस्ट शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएचडी व नेट उत्तीर्ण फैकल्टी को मिलेगा सबसे अधिक मानदेय पीजी विभाग व विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट शिक्षकों को मिलेगा लाभ चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जा सकता है. विवि प्रशासन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से इस पर विचार कर रही है. जिसकी घोषणा […]

विज्ञापन

पीएचडी व नेट उत्तीर्ण फैकल्टी को मिलेगा सबसे अधिक मानदेय

पीजी विभाग व विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट शिक्षकों को मिलेगा लाभ
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जा सकता है. विवि प्रशासन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से इस पर विचार कर रही है. जिसकी घोषणा जल्द ही हो सकती है. इससे वर्तमान में विवि के विभिन्न अंगीभूत कॉलजों में सेवा दे रहे गेस्ट शिक्षकाें को लाभ मिलेगा. इसमें वैसे शिक्षक भी शामिल होंगे, जो सेवानिवृत्ति के बाद कॉलेजों में गेस्ट शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं. वर्तमान में गेस्ट शिक्षकों को प्रत्येक माह अधिकतम पांच हजार रुपये भुगतान किया जाता है.
शिक्षक कई बार मानदेय बढ़ाने की मांग करे चुके हैं. जिसे विवि गंभीरता से लेते हुए न्यूनतम मानदेय सात हजार रुपये करने की तैयारी कर रही है. वहीं, गेस्ट शिक्षकों की डिग्री व अनुभव के आधार पर भी अलग-अलग से मानदेय निर्धारित किया जा सकता है. इसके अलावा वैसे शिक्षक जो पीएचडी या नेट उत्तीर्ण हैं, उनका मानदेय सबसे अधिक होगा. सामान्य पीजी पास शिक्षकों को कम मानदेय मिलेगा. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाल में कॉलेजों से शिक्षकों के रिटायर होने से शिक्षकों की कमी होने लगी है. इस वजह से विश्वविद्यालय मानदेय बढ़ाने पर जल्द ही निर्णय लेगा. कम मानदेय मिलने से गेस्ट शिक्षक भी रुचि नहीं लेते हैं. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.
सरकार जबतक शिक्षकों की बहाली नहीं करती है, तबतक विश्वविद्यालय प्रशासन अपने आंतरिक बजट से गेस्ट शिक्षकों को भुगतान करेगा. इसके अलावा सरकार यदि बजट पर स्वीकृति प्रदान करती है, तो पीएचडी व नेट पास गेस्ट शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया आरंभ होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola