होल्डिंग टैक्स वृद्धि का चैंबर ने किया विरोध, नप पर लगाये आरोप

चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भी होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. चैंबर ने भी सरकार से शीघ्र टैक्स वापस लेने की मांग की है. नगर परिषद के क्रिया-कलापों को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग सरकार से की है. गुरुवार को बैठक कर चाईबासा नगर परिषद […]
चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भी होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. चैंबर ने भी सरकार से शीघ्र टैक्स वापस लेने की मांग की है. नगर परिषद के क्रिया-कलापों को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग सरकार से की है. गुरुवार को बैठक कर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में पांच से दस गुणा तक वृद्धि का चैंबर ने विरोध किया है. अध्यक्षता करते हुए चैंबर अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि मंदी के दौर में शहरवासियों पर दोहरा बोझ है.
वृद्धि का सबसे ज्यादा असर गरीब व कम आय वाले परिवारों पर पड़ेगा. नगर परिषद भी पेयजल टैक्स, शिक्षा टैक्स, स्ट्रीट लाइट टैक्स के साथ-साथ घर से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए प्रति माह 50 से 100 रुपये तक वसूल रही है. बैठक में संस्थापक अनूप कुमार सुल्तानिया, सचिव मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंदवर्धन प्रसाद व पवन खीरवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, पूर्व सचिव नितिन प्रकाश, संयुक्त सचिव दिलीप खंडेलवाल, विकास गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद दाहिमा, कार्यालय प्रभारी बाबूलाल विजयवर्गीय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




