लगन के साथ लक्ष्य की ओर साधे निशाना

Updated at : 02 Feb 2017 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
लगन के साथ लक्ष्य की ओर साधे निशाना

आरटीसी पब्लिक स्कूल व कॉलेज के मैट्रिक व इंटर के छात्रों को दी गयी विदाई मनोहरपुर : मनोहरपुर उंधन स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल सह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्रों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजधन महतो […]

विज्ञापन

आरटीसी पब्लिक स्कूल व कॉलेज के मैट्रिक व इंटर के छात्रों को दी गयी विदाई

मनोहरपुर : मनोहरपुर उंधन स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल सह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्रों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजधन महतो ने शुभकामना देते हुए कहा कि छात्र जीवन में लक्ष्य के प्रति संघर्ष की आवश्यकता होती है. इसके लिए नियमित लगन के साथ लक्ष्य की ओर निशाना साधना होता है. छात्रों को शिक्षा के साथ कला, संस्कृति व खेलकूद पर भी समय देना चाहिए. मौके पर सुशांत रथ, प्रवीण महतो, नेहा सिंह, अनीता महतो, शशिभूषण सिंह, गोर्वधन नायक, सोमरा सोरेन, आयुष चौधरी, कुमारी दुर्गा समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola