ग्रामीणों ने रेंजर ऑफिस घेरा
Updated at : 31 Jan 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी . हाथियों को नियंत्रित करे प्रशासन, शीघ्र दे मुअावजा रेंजर के नाम पर मांग-पत्र सौंपा नोवामुंडी : जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित कादाजामदा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में वन विभाग के खिलाफ जूलुस निकाला. नारेबाजी करते हुए वन विभाग […]
विज्ञापन
नोवामुंडी . हाथियों को नियंत्रित करे प्रशासन, शीघ्र दे मुअावजा
रेंजर के नाम पर मांग-पत्र सौंपा
नोवामुंडी : जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित कादाजामदा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में वन विभाग के खिलाफ जूलुस निकाला. नारेबाजी करते हुए वन विभाग के कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. आंदोलनकारी मेन गेट में धरना पर बैठ गये. अपराह्न साढ़े तीन बजे रेंजर के नाम पर मांग-पत्र सौंपा गया. जिसमें जंगली हाथियों द्वारा ग्रामीणों को हुए नुकसान के एवज में अविलंब मुआवजा देने व हाथियों के उत्पात को नियंत्रित करने की मांग शामिल है. कहा गया कि दो माह से जंगली हाथियों का आतंक कायम है. इसके कारण नोवामुंडी प्रखंड के कादाजामदा पंचायत,जगन्नाथपुर के पटाजैंत, कासिरा, तोड़ांगहातु, कलैया, भनगांव में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. फसल व क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा अविलंब दिया जाये.
धरना-स्थल पर पहुंचे नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र के रेंजर आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि जंगली हाथियों को भगाने के लिए टार्च, पटाखे, मशाल जलाने के लिए डीजल, केरोसिन तेल समेत अन्य सामान ऊपलब्ध कराये जायेंगें. जंगली हाथियों से हुये नुकसान से संबंधित फॉर्म भरकर वन विभाग के कार्यालय में जमा करें. मुआवजा राशि चेक से भुगतान किया जायेगा. वैसे गांव व मुहल्ले जहां बिजली नही है, वहां वन विभाग की ओर से सोलर लाइट दिये जायेंगें. रेंजर के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया. मौके पर बागुन हेंब्रम,मारतोम पुरती,मोहन तिरिया,बुधराम हेंब्रम,शंभू चतोंबा,पांडु हेंब्रम,राम सिंह बालमूचु मौजूद थे. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना-प्रभारी बृजलाल राम,एएसआई गणेश सिंह,उमेश प्रसाद समेत पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




