बच्चों में झलकी प्रतिभा नोवामुंडी में बाल समागम का आयोजन, बोलीं गीता कोड़ा
Updated at : 06 Dec 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

विजेता बच्चे को पुरस्कृत करतीं विधायक गीता कोड़ा नोवामुंडी : सोमवार को टाटा-स्टील स्पोटर्स कांप्लेक्स में नोवामुंडी प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 129 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक […]
विज्ञापन
विजेता बच्चे को पुरस्कृत करतीं विधायक गीता कोड़ा
नोवामुंडी : सोमवार को टाटा-स्टील स्पोटर्स कांप्लेक्स में नोवामुंडी प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 129 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. यह बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच है. क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है, सिर्फ उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच देने की जरूरत है.
इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख ज्योत्सना खिलार, नोवामुंडी कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोजीत विश्वास, बीडीओ अमरेन डांग, बीपीओ सुशांत प्रधान, टिस्को प्रशासनिक हेड केसी दास, प्रधान शिक्षक अरविंद ठाकुर, अर्जुन कुमार, राकेश श्रीवास्तव, शांति तिर्की, कैटरीना डोडराय, मिनती प्रधान, जितेंद्र सिंह, नंदलाल उरांव, प्रीति हेंब्रम, राकेश कुमार पाठक समेत अनेक गणमान्य शिक्षक शामिल थे.
बड़ाजामदा राजकीय आदर्श मवि बना ओवरऑल चैंपियन. बाल समागम में बच्चों के बीच प्रतियागिता का आयोजन किया गया. इसमें बड़ाजामदा राजकीय आदर्श मवि के बच्चों को ओवरऑल चैंपियनशीप के खिताब से नवाजा गया. विज्ञान प्रदर्शनी में इस विद्यालय के अनिकेत राम (8वीं) ओवरऑल चैंपियन रहे. इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में रेखा कुमारी, बोरा रेस में शाहरुख, निबंध में रवीना केराई खासजामदा मवि, 800मी रेस बालिका वर्ग में बड़ापासेया उवि माधुरी पान प्रथम,
हाइ जंप में चाड़िका तिरिया(कोटगढ़), गणित में परवीन कुमार यादव(नोवामुंडी बाजार), बालिका वर्ग के लांग जंप में डोली चांपिया(कुमिरता), लांग जंप बालक वर्ग में कांडे बोबोंगा उइसिया, बोरा रेस बालिका वर्ग मे सुरू बोबोंगा लोकेसाई मवि का नाम शामिल है. सफल प्रतिभागियों को विधायक गीता कोड़ा व बीडीओ अमरेन डांग ने पुरस्कार दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




