बामबारी में डायन-ओझा का आरोप लगा वृद्ध दंपती की हत्या, दफनाया

Updated at : 10 Nov 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
बामबारी में डायन-ओझा का आरोप लगा वृद्ध दंपती की हत्या, दफनाया

बड़बिल : बामबारी थाना अंतर्गत कोंकोना गांव में डायन-ओझा का आरोप लगाकर गांव के एक वृद्ध दंपती की छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद दंपती के शवों को गांव के निकट स्थित महाबुरु जंगल में गड्डा खोदकर दफना दिया. छिपाने के लिए गड्ढे पर ऊपर से पत्थर रख दिया. इस मामले में […]

विज्ञापन

बड़बिल : बामबारी थाना अंतर्गत कोंकोना गांव में डायन-ओझा का आरोप लगाकर गांव के एक वृद्ध दंपती की छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद दंपती के शवों को गांव के निकट स्थित महाबुरु जंगल में गड्डा खोदकर दफना दिया. छिपाने के लिए गड्ढे पर ऊपर से पत्थर रख दिया. इस मामले में शवों को गड्ढे से निकालने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.

मृत दंपती के छोटे बेटे ने बताया कि सोमवार की रात गांव के अन्य साही में कुंदी मुंडा नामक महिला का श्राद्ध हो रहा था. वहीं उसकी मां जमुना मुंडा (60) गयी हुयी थी. वहां से लौटने के दौरान गांव के छह युवकों ने जमुना का रास्ता रोकते हुए उससे कहा कि तुम डायन हो और तुम्हीं गांव के लोगों की जान ले रही हो
बामबारी में डायन-ओझा का…
उनकी बात से नाराज हो कर जमुना ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इससे क्रोधित युवकों ने जमुना की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को महाबुरु जंगल में ले जाकर फेंक दिया. वहां से सभी जमुना के घर चले गये. घर पर जमुना के पति सोनाराम मुंडा (65) अकेले सोये हुए थे. आरोपियों ने सोनाराम को जगाकर उसकी भी पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर घसीटते हुए महाबुरु जंगल ले गये. जंगल में पत्थरों के बीच एक गड्डा खोद कर दोनों को दफना दिया
और कब्र के ऊपर से पत्थर डाल दिया. मंगलवार सुबह जब मृत दंपती का बेटा घर लौटा और घर पर पड़े खून को देख उसने बामबारी पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिसिया छानबीन में दंपती की हत्या की बात सामने आयी. बुधवार की सुबह जिला साइंटिफिक तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने जमुना तथा सोनाराम का शव को बाहर निकल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है.
पत्नी की हत्या के बाद पति को घर में घुसकर छह युवकों ने मार डाला
महाबुरु जंगल में गड्डा खोदकर दोनों को दफनाया और ऊपर से पत्थर डाला
पुलिस ने बुधवार को डिस्ट्रिक साइंटिफिक टीम तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को गड्डे से निकाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola