सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को मिल रही कम मजदूरी : जॉन
Updated at : 10 Nov 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों के साथ बैठक करते जॉन मिरन मुंडा. चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड के हेस्साबांध गांव में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ यूनियन अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने एक बैठक की. बैठक में कहा गया कि पंडवीर से हेस्साबांध गांव तक तीन किमी सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को मात्र 160 रुपये मजदूरी दिया […]
विज्ञापन
मजदूरों के साथ बैठक करते जॉन मिरन मुंडा.
चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड के हेस्साबांध गांव में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ यूनियन अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने एक बैठक की.
बैठक में कहा गया कि पंडवीर से हेस्साबांध गांव तक तीन किमी सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को मात्र 160 रुपये मजदूरी दिया जा रहा है. कार्य स्थल पर बोर्ड भी नहीं लगा है. जॉन मिरन ने कहा कि भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी घोषणा कर रही है, लेकिन मजदूरों का हक नहीं दिला रही है. भाजपा सरकार ने सीएनटी व एसीटी को संशोधन कर विकास करना चाह रही है जो आदिवासियों का विनाश ही होगा. सारे आदिवासी नेताओं को भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए. बैठक में 18 नवंबर को खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में न्यूनतम मजदूरी को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




