ब्रह्मगिरी के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता लूलू का निधन
Updated at : 08 Nov 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल : ओड़िशा कांग्रेस के कद्दावर नेता लालातेंदु विद्याधर(लूलू) महापात्रा (52) का रविवार की रात गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वह तीन सप्ताह से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. वे ब्रम्हागिरी विधानसभा से वर्ष 1995, 2000 व 2004 में विधायक रहे थे. लूलू महापात्रा ओड़िशा कांग्रेस कमेटी में वर्ष 2004 […]
विज्ञापन
बड़बिल : ओड़िशा कांग्रेस के कद्दावर नेता लालातेंदु विद्याधर(लूलू) महापात्रा (52) का रविवार की रात गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वह तीन सप्ताह से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. वे ब्रम्हागिरी विधानसभा से वर्ष 1995, 2000 व 2004 में विधायक रहे थे. लूलू महापात्रा ओड़िशा कांग्रेस कमेटी में वर्ष 2004 से 2009 तक उपाध्यक्ष भी रहे. उनके निधन की खबर से राज्य भर के कांग्रेस कर्मी उनके अंतिम दर्शन के लिए राजधानी भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गये. सोमवार की शाम छह बजे दिल्ली से उनका शव भुवनेश्वर पहुंचा. मंगलवार उनके पैतृक गांव ब्रह्मगिरी में उनका दाहसंस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




