बाइक फिसलने से युवक की गयी जान

Updated at : 08 Nov 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक की गयी जान

रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव मुफस्सिल थानांतर्गत पंपाड़ा गांव के पास हुई घटना चाईबासा से अपने गांव कदलबेड़ा जा रहा था उदय चाईबासा. मुफस्सिल थानांतर्गत पंपाड़ा गांव के पास रविवार की रात बाइक फिसलने से उदय प्रताप आल्डा (23) की मौत हो गयी़ मृतक तांतनगर प्रखंड के कदलबेड़ा गांव का रहनेवाला था़ स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन
रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव
मुफस्सिल थानांतर्गत पंपाड़ा गांव के पास हुई घटना
चाईबासा से अपने गांव कदलबेड़ा जा रहा था उदय
चाईबासा. मुफस्सिल थानांतर्गत पंपाड़ा गांव के पास रविवार की रात बाइक फिसलने से उदय प्रताप आल्डा (23) की मौत हो गयी़ मृतक तांतनगर प्रखंड के कदलबेड़ा गांव का रहनेवाला था़
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार उदय पल्सर मोटरसाइकिल से चाईबासा से कदलबेड़ा जा रहा था़ रास्ते में बाइक फिसलने से उसकी मौत हो गयी. रातभर शव सड़क पर पड़ा रहा. सोमवार की सुबह लोगों ने सड़क के किनारे उसे देख परिजनों को जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पंपाड़ा गांव पहुंचे़ परिजनों ने बताया कि उदय को एक डेढ़ साल का बेटा है. घटना के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता महेंद्र आल्डा हाजीपुर में सिपाही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola