सीएनटी एक्ट का राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में है विपक्ष

Updated at : 08 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी एक्ट का राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में है विपक्ष

चाईबासा : भाजपा नगर कमेटी की नगर कार्य समिति ने सोमवार को रवींद्र भवन में समीक्षा बैठक की. इसकी अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष सन्नी पासवान ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की. 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर नगर से कार्यकर्ता रांची जायेंगे. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा नगर कमेटी की नगर कार्य समिति ने सोमवार को रवींद्र भवन में समीक्षा बैठक की. इसकी अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष सन्नी पासवान ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की.

15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर नगर से कार्यकर्ता रांची जायेंगे. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगेगा. 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बूथ कमेटी को सशक्त और मजबूत बनाने पर जोर दिया. नगर कार्यसमिति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर मजबूत बूथ कमेटी का गठन करना चाहिए. कहा कि स्थानीय नीति व सीएनटी एक्ट के नाम पर विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है. हेमंत सोरेन की सरकार में बालू घाट को मुंबई के पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया गया था.

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि हमें केंद्र एवं राज्य सरकार का जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है. बैठक को रामानुज प्रसाद शर्मा, नवीन गुप्ता, मो बारिक, शुरू नंदी ने भी संबोधित किया. मंच संचालन नगर महामंत्री पवन शर्मा ने किया. इस मौके पर अन्नंत सैयनम, आकाश वर्मा, राजू खान, प्रताप कटियार, पंकज खिरवाल, शिवकुमार राम, हरकुलश ठाकुर, वंशी यादव, आलोक झा, मनीकांत पोद्दार, अभिजीत ठाकुर, सुबोध लोहानी, मंजू देवगम, राजू निषाद, महादेव कारवा, दीपक गुप्ता, गुल्लू कुमार, नारायण पाड़िया, रोहित मुंडा, मुन्ना मोहंती, राधेश्याम झा, शैलेश कुमार, विजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, बबलू गोप, गजेंद्र बैंकुरा, निशांत ठाकुर, किशोर लकड़ा, सुखलाल कुंकल, अमित जयसवाल, रंजन ठाकुर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इंद्रजीत दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से:चाईबासा. युवक संघ अंगरडीहा कुदाहातु की ओर से आयोजित पांच दिवसीय इंद्रजीत दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता अब 16 नवंबर से शुरू होगी. प्रतियोगिता के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल होंगे. 16 नवंबर को महिलाओं का सेमीफाइनल खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola