फुटबॉल प्रतियोगिता में डेंजर क्लब बना चैंपियन

चक्रधरपुर : पंडित दिन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आदिवासी सरना क्लब की ओर से सारजोमडीह राकाडीपा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शनिवार को फाइनल मुकाबले में डेंजर क्लब आसनतलिया की टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया. फाइनल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश […]
चक्रधरपुर : पंडित दिन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आदिवासी सरना क्लब की ओर से सारजोमडीह राकाडीपा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शनिवार को फाइनल मुकाबले में डेंजर क्लब आसनतलिया की टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया.
फाइनल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विशिष्ट अतिथि मुखिया मालती गागराई व पंचायत समिति सदस्य सहदेव मुंडा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक षाड़ंगी, जिप सदस्य रतन लाल बोदरा, सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती उपस्थित थे. फाइनल मुकाबला डेंजर क्लब आसनतलिया व साईया मसकल क्लब टोकलो के बीच खेला गया. फाइनल खेल की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




