फुटबॉल टूर्नामेंट में बुड़ीगोड़ा की टीम विजयी

Updated at : 14 Oct 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में बुड़ीगोड़ा की टीम विजयी

चक्रधरपुर : दशहरा के उपलक्ष्य पर वेलफेयर क्लब गुडासाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हो गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया पोंडेराम सामड उपस्थित थे. टूर्नामेंट में शामिल 24 टीमों में से फाइनल मुकाबला सांड ग्रुप बुड़ीगोड़ा व दशरथ ग्रुप के बीच खेला गया. इसमें बुड़ीगोड़ा […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दशहरा के उपलक्ष्य पर वेलफेयर क्लब गुडासाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हो गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया पोंडेराम सामड उपस्थित थे. टूर्नामेंट में शामिल 24 टीमों में से फाइनल मुकाबला सांड ग्रुप बुड़ीगोड़ा व दशरथ ग्रुप के बीच खेला गया.

इसमें बुड़ीगोड़ा की टीम विजेता रही, जबकि एक्सवाइजेज गुडासाई की टीम तीसरे स्थान पर रही. विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि मुखिया श्री सामड ने एक-एक खस्सी व नगद राशि देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बबलू जामुदा, समीर जामुदा, जुरेन जामुदा, प्रेमचंद्र जामुदा, रूइदास मुंडा, अनिल जामुदा, संजय जामुदा, सोभा केराई, विमल गोप, रामराई जामुदा, रूईदास जामुदा, रादो जामुदा, युगल जामुदा आदि का योगदान रहा. मौके पर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola