शिबू सोरेन समेत झामुमो के दिग्गज नेता देंगे श्रद्धांजलि

Updated at : 14 Oct 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन समेत झामुमो के दिग्गज नेता देंगे श्रद्धांजलि

गोइलकेरा . देवेंद्र मांझी की 22वीं पुण्यतिथि आज, जोबा ने लिया तैयारियों का जायजा तोरण द्वार व बैनरों से पटा गोइलकेरा गोइलकेरा : शहीद देवेंद्र मांझी की 22वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनायी जायेगी. मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य रूप से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, चंपई सोरेन व कोल्हान के […]

विज्ञापन

गोइलकेरा . देवेंद्र मांझी की 22वीं पुण्यतिथि आज, जोबा ने लिया तैयारियों का जायजा

तोरण द्वार व बैनरों से पटा गोइलकेरा
गोइलकेरा : शहीद देवेंद्र मांझी की 22वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनायी जायेगी. मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य रूप से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, चंपई सोरेन व कोल्हान के समस्त झामुमो विधायक, पार्टी के वरीय नेता समेत कई दिग्गज शामिल होंगे. सभा के लिए मंच हाट बाजार मैदान में बनाया गया है. वहीं आयोजन को लेकर दीघीलोटा, सोनुवा व गोइलकेरा के बीच करीब 10 तोरण द्वार बनाये गये हैं. इसके अलावा पूरे गोइलकेरा को झामुमो के झंडे व बैनरों से पाट दिया गया है. झामुमो में शामिल हो जाने के बाद जोबा माझी की यह तीसरा शहीद दिवस समारोह होगा. सभा का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा.
बैठक कर जोबा ने की समीक्षा. सभा स्थल के समीप झामुमो कार्यकर्ताअों संग बैठकर जोबा मांझी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की. इसमें विभिन्न गांवों से आने वाले लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वाहन मालिकों काे अग्रिम भुगतान किया गया. इस दौरान जोबा मांझी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू हो जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अकबर खान, घासीराम पाड़ेया, राहुल मेरल, हरिश चंद्र बोदरा, मंगल सिंह सांडिल, संजीव प्रधान आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola