कचरा फैलानेवालों के नाम चौक-चौराहों पर लिखे जायेंगे : डीसी

चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को अमला टोला में स्वच्छता अभियान चलाया गया. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि समेत जिले के आला अफसरों ने भी झाड़ू लेकर सफाई की. इस दौरान डीसी ने शिक्षा परियोजना कार्यालय के पास खटाल लगानेवालों की क्लास ली. उन्होंने खटाल को तुरंत सड़क किनारे से हटाने का […]
चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को अमला टोला में स्वच्छता अभियान चलाया गया. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि समेत जिले के आला अफसरों ने भी झाड़ू लेकर सफाई की. इस दौरान डीसी ने शिक्षा परियोजना कार्यालय के पास खटाल लगानेवालों की क्लास ली. उन्होंने खटाल को तुरंत सड़क किनारे से हटाने का आदेश दिया.
डीसी ने कहा कि इस स्थान पर बागवानी की जायेगी. डीसी ने कचरा फैलानेवालों के नाम शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़े अक्षरों में लिखने का आदेश दिया. इसके लिए चौक-चौराहों पर बोर्ड लगाये जायेंगे. शहर के सभी वार्ड में एक-एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर डीसी ने सफाई की जांच कराने की बात कही.
इस दौरान जिसके घर या दुकान के सामने कचरा दिखाई देगा, उसके मालिक या दुकानदार पर जुर्माना किया जायेगा. इस दौरान नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, एसडीओ राकेश दुबे, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, डीपीआरओ पलटु महतो, चेंबर के अध्यक्ष ललित शर्मा व मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




