अस्पताल में दस दिनों से पड़ा है शव
Updated at : 04 Oct 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

मृतकों की डीएनए रिपोर्ट अबतक नहीं आयी हाटगम्हरिया में बस दुर्घटना का मामला सूत्र बता रहे कि डीएनए टेस्ट के लिए अब तक भेजा ही नहीं गया परिजन नहीं कर पा रहे अंतिम संस्कार चाईबासा : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी गांव में 21 सितंबर को हुई बस दुर्घटना के पांच मृतकों के परिजनों को घटना के […]
विज्ञापन
मृतकों की डीएनए रिपोर्ट अबतक नहीं आयी
हाटगम्हरिया में बस दुर्घटना का मामला
सूत्र बता रहे कि डीएनए टेस्ट के लिए अब तक भेजा ही नहीं गया
परिजन नहीं कर पा रहे अंतिम संस्कार
चाईबासा : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी गांव में 21 सितंबर को हुई बस दुर्घटना के पांच मृतकों के परिजनों को घटना के 13 दिन बाद भी अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं मिल सका है.
घटना में कुल आठ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी थी. इनमें तीन मृतक की शिनाख्त हो गयी थी. पांच यात्री बुरी तरह से जल गये थे. इस कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी.
मृतक के परिजनों ने बॉडी पर क्लेम किया है, लेकिन मुआवजा को लेकर पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. डीएनए टेस्ट के लिए मृतक के परिजनों और मृतक का ब्लड सैंपल लिया गया. ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए रांची भेजा गया है. अबतक डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आयी है.
एमजीएम प्रशासन ने भेजा त्राहिमाम पत्र
डीएनए रिपोर्ट नहीं आने से मृतकों का शव एमजीएम अस्पताल (जमशेदपुर) में पड़ा हुआ है. पोस्टमार्टम हाउस प्रशासन को शवों को रिलीज करने का आदेश नहीं है. इस बीच एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस के प्रशासक ने हाटगम्हरिया और पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को त्राहिमाम संदश भेजा है. पत्र में कहा गया है कि पोस्टमार्टम हाउस में सारी व्यवस्था ठीक है, लेकिन जले हुए शवों को और ज्यादा दिनों तक फ्रीजर में रखा नहीं जा सकेगा, अत: उनका निष्पादन करा दिया जाये.
इन यात्रियों की अबतक नहीं आयी है डीएनए रिपोर्ट
1. राधी गागराई
गांव- बुडुवारजोली.प्रखंड-हाटगम्हरिया
2. रामनारायण शर्मा (तमन्ना बस का चालक)
गांव- छाया नगर, जमशेदपुर
3. जाजू गागराई (मां पार्वती बस का चालक)
गांव- जोजोहातु- प्रखंड कुमारडुंगी
4. उर्मिला सिंकू
गांव-नुरदा, हाटगम्हरिया
5. नीलम सिंकू
गांव- नुरदा, प्रखंड-हाटगमहरिया
डीएनए रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजा गया है. यह पुलिस का मामला है. हमारी सूचना के मुताबिक, अबतक रिपोर्ट नहीं आयी है.
उगेश्वर राम, सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम
शिनाख्त हो चुके हैं तीन शव परिजनों को मुआवजा के लिए पत्र सरकार को भेजा गया है. मृतकों के परिजन मुझसे मिले हैं. शव की डिमांड कर रहे हैं. डीएनए रिपोर्ट नहीं आने की शिकायत कर रहे हैं.
सोमनाथ बांकिरा, बीडीओ, हाटगम्हरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




