केयू में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति 25 तक

Updated at : 30 Sep 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
केयू में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति 25 तक

पीजी विभाग व कॉलेजों में होगी नियुक्ति प्रत्येक विभाग में पांच-पांच गेस्ट फैकल्टी दीपावली बाद कक्षाएं लेंगे नव नियुक्त गेस्ट फैकल्टी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर असमंजस दूर हो गया है. दीपावली से पूर्व 25 अक्तूबर तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी.वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने विवि में गेस्ट फैकल्टी के […]

विज्ञापन

पीजी विभाग व कॉलेजों में होगी नियुक्ति

प्रत्येक विभाग में पांच-पांच गेस्ट फैकल्टी
दीपावली बाद कक्षाएं लेंगे नव नियुक्त गेस्ट फैकल्टी
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर असमंजस दूर हो गया है. दीपावली से पूर्व 25 अक्तूबर तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी.वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने विवि में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन किया है उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया दीपावली से पहले तक पूरी कर ली जायेगी. दीपावली के बाद ही वे को पीजी विभाग व कॉलेजों में कक्षाएं ले सकेंगे. विवि प्रशासन ने गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की तैयारी आरंभ कर दी है.
पीजी विभाग के प्रत्येक विभाग (विषयवार) में पांच-पांच गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किये जायेंगे. जबकि कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किये जायेंगे. विवि में एक पैनल तैयार किया जाना है. पैनल में सभी गेस्ट फैकल्टी की सूची विषयवार दर्ज रहेगी. जिन कॉलेज व पीजी हेड की ओर से मांग की जायेगी, उन कॉलेजों को गेस्ट फैकल्टी उपलब्ध कराये जायेंगे.
पीएचडी व नेट पास अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
कोल्हान विवि प्रशासन ने कॉलेज व पीजी विभाग में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किया था. इसमें योग्यता नेट पास अथवा पीएचडी रखी गयी थी. प्रत्येक विषय में दस से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
प्रत्येक माह 40 से 50 हजार तक मानदेय. पीएचडी व नेट पास गेस्ट फैकल्टी को प्रत्येक कक्षा के लिये 700 से 1000 रुपये भुगतान होंगे. नेट पास अभ्यर्थी को 700 तथा पीएचडी उपाधिधारी अभ्यर्थी को एक हजार रुपये प्रति कक्षा के हिसाब से भुगतान किया जाना है. उन्हें रोजाना दो से तीन कक्षाएं दी जायेंगी. इस तरह प्रतिमाह उनका मानदेय 40 से 50 हजार तक पहुंच सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola