तीन निर्दलीय उम्मीदवार तय करेंगे विवि स्तरीय का चुनाव

Updated at : 23 Sep 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
तीन निर्दलीय उम्मीदवार तय करेंगे विवि स्तरीय का चुनाव

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के विवि स्तरीय छात्र संघ का चुनाव तीन विवि प्रतिनिधि पद के निर्दलीय विजेता तय करेंगे. कॉमर्स कॉलेज, टाटा कॉलेज व पीजी विभाग चाईबासा में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है. जबकि अन्य कॉलेजों में जेसीएम, एबीवीपी तथा अन्य दल के उम्मीदवार की जीत हुई. विवि स्तरीय चुनाव में एबीवीएम, जेसीएम, […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के विवि स्तरीय छात्र संघ का चुनाव तीन विवि प्रतिनिधि पद के निर्दलीय विजेता तय करेंगे. कॉमर्स कॉलेज, टाटा कॉलेज व पीजी विभाग चाईबासा में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है. जबकि अन्य कॉलेजों में जेसीएम, एबीवीपी तथा अन्य दल के उम्मीदवार की जीत हुई. विवि स्तरीय चुनाव में एबीवीएम, जेसीएम, एनएसयूआई तथा निर्दलीय से उम्मीदवार खड़े है.

एबीवीपी व जेसीएम के बीच टक्कर. कोल्हान विवि स्तरीय चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तथा झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के बीच कड़ी टक्कर है. एबीवीपी के पास विवि प्रतिनिधि के आठ उम्मीदवार है. जबकि जेसीएम के पास मात्र चार उम्मीदवार है. एनएसयूआई के एक, एआइडीएसओ के एक तथा निर्दलीय के तीन विवि प्रतिनिधि के विजेता है. एबीवीपी तथा जेसीएम ने विवि के पांचों पदों पर अपना समर्थित उम्मीदवार को खड़ा किया है. निर्दलीय की ओर से से भी कुछ पदों पर उम्मीदवार खड़े हैं. जबकि एनएसयूआइ ने भी कुछ पदों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola