बिहार के इस जिले में बनेगा हाईटेक स्टेडियम, बनेगा टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज

Updated at : 07 Apr 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur-Development-News

भागलपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी (AI फोटो)

Bhagalpur Development News: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद की बैठक में कई बड़े विकास कार्यों को मंजूरी मिली है. स्टेडियम को हाईटेक बनाने, ग्लास ब्रिज निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को सुधारने जैसे फैसलों से शहर में विकास की नई रफ्तार आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bhagalpur Development News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज शहर के विकास को लेकर मंगलवार का दिन काफी खास रहा. नगर परिषद की बैठक में शहर को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक की अध्यक्षता राजकुमार गुड्डू ने की. इसमें 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

क्या-क्या फैसला लिया गया

सबसे बड़ा फैसला कृष्णानंद स्टेडियम को आधुनिक मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स में बदलने का रहा. इस प्रोजेक्ट में स्टेडियम को हाईटेक बनाया जाएगा और यहां टेरेस हेलीपैड भी तैयार किया जाएगा. इस काम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

ग्लास ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास

इसके अलावा श्रावणी मेला से पहले अजगैबीनाथ मंदिर क्षेत्र में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से ग्लास ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण बढ़ेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नई जलमीनार बनाई जाएगी

शहर की बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी फैसले भी लिए गए. जर्जर जलमीनार को हटाकर नई जलमीनार बनाई जाएगी. चुड़ी मंडी का फिर से निर्माण होगा. खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी और नल-जल योजना को बेहतर ढंग से चलाने के लिए एजेंसी के जरिए कर्मियों की तैनाती की जाएगी. जलजमाव और पाइप लीकेज की समस्या को जल्दी ठीक करने का फैसला लिया गया है.

नगर परिषद ने टैक्स वसूली में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. 1.51 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 5.76 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई है. 13 साल से अटके होल्डिंग टैक्स के मामले में राहत देते हुए अब 30 प्रतिशत की जगह 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अमृतसर से बरौनी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सिवान और छपरा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन