झारखंड : चाईबासा में दो बसों में भीषण टक्कर, 10 की मौत, सीएम दास ने जताया दुख

Updated at : 21 Sep 2016 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : चाईबासा में दो बसों में भीषण टक्कर, 10 की मौत, सीएम दास ने जताया दुख

चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिले में हाट गम्हरिया इलाके के बलजोड़ी केनिकट 18 माइलके पास दो बसों में आज आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमेंकम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. टक्कर मां पार्वती और तमन्ना बस में हुई. यह टक्कर तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से हुई.हमारेप्रतिनिधि नेबताया […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिले में हाट गम्हरिया इलाके के बलजोड़ी केनिकट 18 माइलके पास दो बसों में आज आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमेंकम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. टक्कर मां पार्वती और तमन्ना बस में हुई. यह टक्कर तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से हुई.हमारेप्रतिनिधि नेबताया है कि कम से कमदोनों बसों के चालक सहित10 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों की टंकियां फट गयी और डीजल में आग लग गयी लगीजिसकी लपटें इतनी तेज थीं कि जल कर मरने वालों की हड्डियों का भी पता नहीं चल पा रहा है.

undefined


घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे हैं. मेडिकल टीम भी पहुंची है. 20 घायलों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी है.हमारे प्रतिनिधि के अनुसार, मां पार्वती बस चाईबासा की ओर जा रही थी, जबकि तमन्न बस किरिबुरु की ओर जा रही थी. घटनास्थल पर टर्निंग भी है, जिससे गाड़ी के चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सके और दुर्घटना हो गयी.

undefined

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चाईबासा सड़क दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है और डीसी एवं संबंधित अधिकारियो को पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये व घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola