20 को रांची घेरेगी झादिपा : सालखन

Published at :16 Jul 2013 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
20 को रांची घेरेगी झादिपा : सालखन

चाईबासा : नगड़ी विस्थापन, पलायन और डोमिसाइल के सवाल पर 20 जून को झारखंड दिशोम पार्टी रांची का घेराव करेगी. बुधवार को चाईबासा सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखान मुमरू ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि 20 जून को रांची जिला और महानगर निगम को […]

विज्ञापन

चाईबासा : नगड़ी विस्थापन, पलायन और डोमिसाइल के सवाल पर 20 जून को झारखंड दिशोम पार्टी रांची का घेराव करेगी. बुधवार को चाईबासा सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखान मुमरू ने यह घोषणा की.

उन्होंने कहा कि 20 जून को रांची जिला और महानगर निगम को बंद करने का आह्वान किया गया है. सालखन ने आरोप लगाया कि रांची लूट का केंद्र बन चुका है. इसके कारण आदिवासी, मूलवासी का जल, जंगल, जमीन, खनिज, इज्जत, आबादी , नौकरी, भाषा संस्कृति सब कुछ लूट, मिट और जल रहा है.

प्रस्तावित रांची बंद के पूर्व सभी छोटे-बड़े जनसंगठनों के साथ सहयोग के लिये वार्ता की जायेगी. कोल्हान के कार्यकर्ता चाईबासा-रांची मार्ग के किनारे पड़ने वाले सभी आदिवासी गांवों में इसे लेकर जन जागरूकता फैलायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola