चक्रधरपुर में रेलभूमि पर करीब 100 लाइसेंसी दुकान है

Updated at : 08 Sep 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर में रेलभूमि पर करीब 100 लाइसेंसी दुकान है

इन दुकानों पर करीब 70 लाख रुपये किराया बकाया है चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के भूमि पर संचालित दुकानों से एक-एक पैसा का हिसाब लेना शुरू कर दिया है. इसके अालोक में आइओडब्ल्यु डीएस राउत ने चक्रधरपुर के दुकानदारों से बकाया किराया भुगतान के लिये नोटिस जारी किया गया है. […]

विज्ञापन

इन दुकानों पर करीब 70 लाख रुपये किराया बकाया है

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के भूमि पर संचालित दुकानों से एक-एक पैसा का हिसाब लेना शुरू कर दिया है. इसके अालोक में आइओडब्ल्यु डीएस राउत ने चक्रधरपुर के दुकानदारों से बकाया किराया भुगतान के लिये नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में 15 दिनों के अंदर बकाया किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है. नहीं तो दुकानों में ताला जड़ने की चेतावनी दी गयी है. इस चेतावनी से रेलवे के दुकानदारों में हड़कंप है.
रेलवे की मानें तो चक्रधरपुर में करीब 100 लाइसेंसी दुकान है, जो रेलभूमि में संचालित है. इन दुकानों ने कई सालों से दुकान का किराया जमा नहीं किया है. यह रकम करीब 70 लाख रुपये से अधिक है. जोनल अधिकारियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल को शीघ्र बकाया राशि वसूली करने का आदेश दिया है. निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं करने की स्थिति में दुकानों में ताला जड़ने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola