गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या
Updated at : 07 Sep 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

पांच साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध चाईबासा : पांच साल से चले रहे प्रेम-प्रसंग में गर्भवती होने व शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमिका की प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना के हरिला गांव की है. सोमवार की देर रात घर से निकली युवती का शव […]
विज्ञापन
पांच साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध
चाईबासा : पांच साल से चले रहे प्रेम-प्रसंग में गर्भवती होने व शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमिका की प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना के हरिला गांव की है. सोमवार की देर रात घर से निकली युवती का शव मंगलवार की सुबह गांव के पास एक गड्ढे से बरामद किया गया. मृतका चांदू पूर्ति (25) हरिला गांव की रहने वाली थी. जबकि, आरोपी प्रेमी कृष्णा मुदुईया झींकपानी थानांतर्गत हतनाबेड़ा गांव का रहनेवाला है. सोमवार की रात हरिला गांव पहुंचकर कृष्णा ने फोन करके चांदू को घर से बाहर बुलाया था. मृतका के पिता दीना पूर्ति ने कृष्णा मुदुईया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.
मछली पकड़ने गये व्यक्ति ने देखा शव : सोमवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये. रात करीब 11 बजे बेटी चांदू पूर्ति घर से बाहर निकली. इसके बाद वापस नहीं लौटी.
गर्भवती प्रेमिका की गला…
उन्होंने बताया कि हमें लगा कि वह शौच के लिए जा रही है. मंगलवार की सुबह मछली पकड़ने गये व्यक्ति ने चांदू का शव गड्ढे में देखा. इसके बाद उसने गांव में जानकारी दी. इसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान चांदू पूर्ति के रूप में की गयी. पिता ने बताया कि कृष्णा ने चांदू को मोबाइल खरीदकर दिया था. दोनों रोजाना बात करते थे. उन्होंने बताया कि बेटी पांच माह की गर्भवती थी. वह हमेशा कृष्णा से शादी करने के लिए कहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




