मानवता की सच्ची पुजारी थीं संत टेरेसा
Updated at : 05 Sep 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

रोमन चर्च . मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने पर कई कार्यक्रम, फादर हलन ने कहा चाईबासा : मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने पर रविवार को रोमन चर्च में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह 7 बजे चर्च में पल्ली पुरोहित फादर हलन बोदरा ने विशेष प्रार्थना सभा की. साथ ही […]
विज्ञापन
रोमन चर्च . मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने पर कई कार्यक्रम, फादर हलन ने कहा
चाईबासा : मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने पर रविवार को रोमन चर्च में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह 7 बजे चर्च में पल्ली पुरोहित फादर हलन बोदरा ने विशेष प्रार्थना सभा की. साथ ही मीसा पूजा की गयी. इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने बाइबल गीत प्रस्तुत किया. श्री बोदरा ने मदर टेरेसा की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा सही मायने में एक सच्ची संत तथा मानवता की पुजारी थी.
उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में बीता दिया. उन्होंने समुदाय के लोगों को संत मदर टेरेसा के बताया मार्ग पर चलने का आह्वान किया. फादर सहाय थासन ने भी मदर टेरेसा की जीवनी पर विस्तार से बताया. इधर, बाइहातु स्थित चैरिटी में भी कार्यक्रम आयोजित कर मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने की जानकारी दी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने भी मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने की खुशी जाहिर की. कार्यक्रम में काफी संख्या में मसीही समुदाय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




