72 घंटा के बाद शहीद जोसेफ का शव पहुंचा पैतृक गांव टेपासाई

Updated at : 23 Aug 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
72 घंटा के बाद शहीद जोसेफ का शव पहुंचा पैतृक गांव टेपासाई

चक्रधरपुर : शहीद जोसेफ का शव मौत के 72 घंटा के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव टेपासाई पहुंचा. शहीद जोसेफ ने चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में 19 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली थी. वहीं उसका पार्थिव शरीर 22 अगस्त की शाम पांच बजे टेपासाई स्थित घर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : शहीद जोसेफ का शव मौत के 72 घंटा के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव टेपासाई पहुंचा. शहीद जोसेफ ने चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में 19 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली थी.

वहीं उसका पार्थिव शरीर 22 अगस्त की शाम पांच बजे टेपासाई स्थित घर पहुंचा. चंडीगढ़ से शहीद जवान का शव हवाई मार्ग से रांची पहुंचा.
इसके बाद रांची से सड़क मार्ग से शव को कड़ी सुरक्षा के बीच सोनुवा स्थित पैतृक गांव टेपासाई पहुंचाया गया. चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता व थाना के पुलिसकर्मियों ने स्कॉट कर शहीद का शव घर तक पहुंचाया. चक्रधरपुर – सोनुवा मार्ग पर शहीद जवान का शव वाहन जिस जिस मार्ग से गुजरा, लोगों ने सलाम
कर श्रद्धांजलि दी. देश के लिए शहीद जोसेफ का शव सोनुवा पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. टेपासाई गांव चार दिनों से शोक में डूबा रहा. अंतिम दर्शन कर लोगों ने जोसेफ को अंतिम विदाई दी.
शहीद जोसेफ की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोया सारा गांव
शहीद जोसेफ (इनसेट) को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदायी देते सेना, पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी तथा (दाएं) शहीद के तिरंगे में लिपटे शव से लिपटकर उनकी पत्नी बेहोश हो गयीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola