तालाब में नहाने के दौरान वृद्धा की डूबने से हुई मौत

Updated at : 22 Aug 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में नहाने के दौरान वृद्धा की डूबने से हुई मौत

मझगांव : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर मझगांव से सटे क्योंझर जिले के बांगरपाड़ा गांव के धवलीसाही में तालाब में डूबने से बुधनी मुंडा (70) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. खेत से काम कर लौटने के बाद […]

विज्ञापन

मझगांव : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर मझगांव से सटे क्योंझर जिले के बांगरपाड़ा गांव के धवलीसाही में तालाब में डूबने से बुधनी मुंडा (70) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. खेत से काम कर लौटने के बाद बुधनी तालाब में नहाने गयी थी.

शाम तक बुधनी के नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई. पूरे गांव में खोजने के बाद परिवार वाले तालाब के पास पहुंचे. बुधनी के डूबने की आशंका कर उन्होंने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी थी. दमकल वाहिनी के लोगों ने तालाब में उतरकर उसकी खोजबीन शुरू की थी. काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया. इसके बाद उसे पाटना अस्पताल भेजा गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत

घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola