टेबो थाना क्षेत्र की घटना

Updated at : 09 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
टेबो थाना क्षेत्र की घटना

कुएं से मिला मुंडा का शव, हत्या की आशंका बंदगांव : टेबो थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चाकी बाजार स्थित एक कुएं से रविवार को पुलिस ने एक दरजी का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार चाकी साप्ताहिक हाट में सोबराम मुंडा (40) दरजी का काम करते थे. वह भालियाडीह के गांव के मुंडा […]

विज्ञापन

कुएं से मिला मुंडा का शव, हत्या की आशंका

बंदगांव : टेबो थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चाकी बाजार स्थित एक कुएं से रविवार को पुलिस ने एक दरजी का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार चाकी साप्ताहिक हाट में सोबराम मुंडा (40) दरजी का काम करते थे. वह भालियाडीह के गांव के मुंडा थे. शनिवार को देर रात सोबराम मुंडा घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. रविवार को सोबराम मुंडा का शव चाकी बाजार स्थित एक कुएं में मिला. परिजनों ने टेबो थाना को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों का कहना है कि सोबाराम की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola