स्नातक पार्ट वन व टू की 10, 11 व 12 की परीक्षा तिथि बदली

चाईबासा : कोल्हान विवि के स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू की परीक्षा की कुछ तिथियों में फेरबदल किया गया है. 10 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 7 सितंबर को होगी. स्नातक पार्ट वन की परीक्षा पहली पाली में होगी. जबकि पार्ट टू की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. वहीं 11 अगस्त की परीक्षा […]
चाईबासा : कोल्हान विवि के स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू की परीक्षा की कुछ तिथियों में फेरबदल किया गया है. 10 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 7 सितंबर को होगी. स्नातक पार्ट वन की परीक्षा पहली पाली में होगी. जबकि पार्ट टू की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. वहीं 11 अगस्त की परीक्षा 8 सितंबर को, 12 अगस्त की परीक्षा 9 सितंबर को होगी. बाकी परीक्षा पुराने कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे. विवि की वेबसाइट में परीक्षा कार्यक्रम तथा परीक्षा सेंटर को जारी कर दिया गया है.
इन पदों पर बहाल (प्रत्येक विभाग की संख्या )
प्रोफेसर 1
रीडर 2
व्याख्याता 3
सहायक 2
आदेशपाल 1
विवि की अोर से गाइड लाइन की मांग की गयी थी, जो विवि को प्राप्त हो गया है. इसके बाद रोस्टर को फाइनल किया गया है. पूर्व में स्थायी शिक्षकों से ज्यादा गेस्ट शिक्षकों को बहाल नहीं करने का आदेश दिया गया है. सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा. -डॉ आरपीपी सिंह, कुलपति, कोल्हान विवि
विवि को राजभवन से भेजी गयी गाइडलाइन
कोल्हान विश्वविद्यालय की बहाल किये जाने वाले गेस्ट शिक्षकों की संख्या व पैकेज क्या होगी, इससे संबंधित गाइडलाइन की मांग की गयी थी. इस दिशा में राजभवन की अोर से गाइड लाइन भेजी गयी है. जिसमें बताया गया है कि किसी भी परिस्थिति में वर्तमान में स्थायी शिक्षकों की संख्या से ज्यादा गेस्ट शिक्षकों को बहाल नहीं किया जाये. इस गाइडलाइन के बाद ही रोस्टर को फाइनल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




