टेंपो से छिटककर सड़क पर गिरे किशोर की मौत

Updated at : 04 Aug 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो से छिटककर सड़क पर गिरे किशोर की मौत

चंपुआ-जोड़ा मार्ग पर हादसा शाम साढ़े सात बजे हुई घटना, पिछले चक्के के नीचे आया, वाहन सहित चालक फरार मृतक चंपुआ के अली नगर का निवासी था मो शाहजहान जैंतगढ़ : चंपुआ-जोड़ा मुख्य मार्ग पर तेज गति के कारण टेंपो में बैठा मो शाहजहान (12) सड़क पर गिर गया. वहीं टेंपो के पिछला चक्का उसकी […]

विज्ञापन

चंपुआ-जोड़ा मार्ग पर हादसा

शाम साढ़े सात बजे हुई घटना, पिछले चक्के के नीचे आया, वाहन सहित चालक फरार
मृतक चंपुआ के अली नगर का निवासी था मो शाहजहान
जैंतगढ़ : चंपुआ-जोड़ा मुख्य मार्ग पर तेज गति के कारण टेंपो में बैठा मो शाहजहान (12) सड़क पर गिर गया. वहीं टेंपो के पिछला चक्का उसकी छाती से गुजर गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना के बाद चालक टेंपो के साथ फरार हो गया. घटना बधुवार शाम साढ़े सात बजे की है. चंपुआ पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चंपुआ अली नगर निवासी मो करीम का पुत्र दोपहर में घर से निकला था. वह चंपुआ शहर में घूम-घूम कर आइसक्रीम बेचने वाले ऑटो में सवार होकर क्यों घूम रहा था,
इसकी जानकारी किसी को नहीं है. शाम के समय यह ऑटो चंपुआ-जोड़ा मार्ग से गुजरते समय ओमफेड दुकान के पास तेज रफ्तार में गया. इसके कारण ऑटो में बैठा शाहजहान छिटक कर सड़क पर गिर गया. इसी दौरान ऑटो का पिछला चक्का उसकी छाती पर चढ़ गया. इसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. स्थानीय लोगों ने उसे शीघ्र चंपुआ अस्पताल पहुंचाया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola