हाथियों ने घर तोड़े खा गये अनाज

Updated at : 04 Aug 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने घर तोड़े खा गये अनाज

मझगांव : मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में 18 हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात प्राथमिक मध्य विद्यालय के किचन को तोड़ डाला. रखे अनाज भी खा गये. इसके बाद हाथियों के झुंड ने राम चंद्र चातार के घर भी तोड़ दिया. गांव में हाथियों के घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी. गांव वालों ने आग […]

विज्ञापन

मझगांव : मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में 18 हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात प्राथमिक मध्य विद्यालय के किचन को तोड़ डाला. रखे अनाज भी खा गये. इसके बाद हाथियों के झुंड ने राम चंद्र चातार के घर भी तोड़ दिया. गांव में हाथियों के घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी. गांव वालों ने आग के सहारे हाथियों को खदेड़ा.

हालांकि हाथियों का झुंड पास के ही जंगल में शरण लिए हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है. कई लोगों के घर भी ध्वस्त हो चुके हैं. हाथियों के हमले में अबतक एक की जान भी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola