ग्रामीणों के भय से तालाब में कूदा भालू, डूबा
Updated at : 03 Aug 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

वन विभाग ने एक घंटे तक की तलाश, नहीं मिला शव जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पंचायत अंतर्गत छनपदा गांव के राजाबोध तालाब में मंगलवार की सुबह एक भालू डूब गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू सुबह में रामचंद्रपुर गांव से छनपदा तालाब की ओर आ रहा था. भालू को देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. […]
विज्ञापन
वन विभाग ने एक घंटे तक की तलाश, नहीं मिला शव
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पंचायत अंतर्गत छनपदा गांव के राजाबोध तालाब में मंगलवार की सुबह एक भालू डूब गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू सुबह में रामचंद्रपुर गांव से छनपदा तालाब की ओर आ रहा था. भालू को देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद भालू रामचंद्रपुर की ओर भागने लगा, लेकिन उस ओर भी ग्रामीण खड़े थे. इस कारण भालू वापस तालाब की ओर भागा और तालाब में कूद गया. तालाब में कमल की झाड़,
लतादार पौधे व कुमुदगी के पौधों में फंसकर भालू डूब गया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग के रेंजर आनंद बिहारी, फॉरेस्टर भागीरथी गोप व वनरक्षक विपिन सिंकू पहुंचे. गोताखोरों की मदद से भालू की खोजबीन की गयी.
एक घंटे की मशक्कत के बाद भी भालू नहीं मिला. तालाब 20 से 21 फीट गहरा और काफी बड़ा है. रेंजर आनंद बिहारी ने शव बरामद होने तक डटे रहने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




