गंडक बराज में फाटक बदलने का काम शुरू

Updated at : 03 Aug 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
गंडक बराज में फाटक बदलने का काम शुरू

वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : गंडक बराज में टूटे फाटक को बदलने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया. हालांकि, जल स्तर अब भी कम नहीं हुआ है़ इसके कारण क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत के लिए स्टॉप लॉग लगाने का काम किया जा रहा है. फाटक बदलने के लिए आये हार्डवेयर एंड टूल्स संस्था के […]

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : गंडक बराज में टूटे फाटक को बदलने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया. हालांकि, जल स्तर अब भी कम नहीं हुआ है़ इसके कारण क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत के लिए स्टॉप लॉग लगाने का काम किया जा रहा है. फाटक बदलने के लिए आये हार्डवेयर एंड टूल्स संस्था के विशेषज्ञ एमपी सिंह ने बताया कि जल स्तर अभी उस लेवल पर कम नहीं हुआ है. इससे टूटे फाटक को सीधे तौर पर निकाला व बदला जा सके.

अभी गंडक का जल स्तर लगभग 1 लाख 66 हजार क्यूसेक है. उन्होंने बताया कि स्टॉप लॉग लगा कर पानी को गेट के सामने रोक दिया जायेगा. इसके बाद टूटे फाटक को निकालने और बदलने का काम किया जायेगा. पानी को रोक के लिए छह स्टॉप लॉग डाले जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola