30 सितंबर तक अघोषित काले धन वैध करें, वरना कार्रवाई
Updated at : 02 Aug 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा रवींद्र भवन में आय घोषणा योजना 2016 विषय पर सेमिनार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आयकर विभाग ने किया आयोजन आयकर अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी सरकार ने कर व जुर्माना राशि तीन किस्तों में जमा करने की दी छूट चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड […]
विज्ञापन
चाईबासा रवींद्र भवन में आय घोषणा योजना 2016 विषय पर सेमिनार
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आयकर विभाग ने किया आयोजन
आयकर अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी
सरकार ने कर व जुर्माना राशि तीन किस्तों में जमा करने की दी छूट
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चाईबासा व आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रवींद्र भवन में सोमवार को भारत सरकार के प्रत्यक्ष कर बोर्ड की आय घोषणा योजना 2016 के विषय पर सेमिनार किया गया. उदघाटन मुख्य वक्ता आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त रजत दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया.आयकर पदाधिकारी धनेश्वर महतो ने बताया कि जिनके पास अघोषित काला धन है. उनके लिए यह आखिरी मौका है.
30 सितंबर तक वे काला धन की घोषणा कर सकते हैं. इसके बाद पकड़े जाने पर किसी तरह की रियायत नही दी जायेगी. संयुक्त आयुक्त रजत दत्ता ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासा को दूर किया. सरकार ने स्कीम में छूट दी है. आप कर व जुर्माना की राशि तीन किस्तों में जमा कर
सकते हैं. चेंबर के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया. महासचिव राज कुमार मुंधड़ा ने बताया कि प. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चाईबासा का इस तरह का पहला कार्यक्रम है. आयकर निरीक्षक पीके चौहान चौहान ने चेंबर के की सराहना की. मौके पर चेंबर उपाध्यक्ष बजरंग लाल चिरानिया समेत व्यवसायी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




