बड़बिल : डेंगू से लड़ाई में मदद कर रहे स्वेच्छा सेवियों के भोजन में मिला बिच्छु

Updated at : 02 Aug 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
बड़बिल : डेंगू से लड़ाई में मदद कर रहे स्वेच्छा सेवियों के भोजन में मिला बिच्छु

तीन स्वेच्छासेवी गंभीर अस्पताल में भरती नगरपालिका उपलब्ध कराती है भोजन, रुंगटा माइंस करती है भुगतान हंगामा के बाद भोजन बंद कर दिया गया बड़बिल : बड़बिल में डेंगू से लड़ाई में एक माह से सहयोग कर रहे स्वेच्छासेवी के साथ भी जिला प्रशासन खिलवाड़ा कर रहा है. रविवार को इन स्वेच्छासेवियों को दिये गये […]

विज्ञापन

तीन स्वेच्छासेवी गंभीर अस्पताल में भरती

नगरपालिका उपलब्ध कराती है भोजन, रुंगटा माइंस करती है भुगतान
हंगामा के बाद भोजन बंद कर दिया गया
बड़बिल : बड़बिल में डेंगू से लड़ाई में एक माह से सहयोग कर रहे स्वेच्छासेवी के साथ भी जिला प्रशासन खिलवाड़ा कर रहा है. रविवार को इन स्वेच्छासेवियों को दिये गये मिड डे मील में बिच्छु मिलने से तीन स्वेच्छासेवी बीमार हो गये. इसके बाद तीनों का इलाज कराया गया. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है. बताया जाता है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन स्वेच्छा सेवियों को भोजन उपलब्ध कराते हैं. जानकारी के अनुसार अस्पताल में सेवा देने के बाद स्वेच्छासेवी मीना बहेरा, जेमामणी महाकुड़, मंजू लागुरी और पुष्पा आपट को नपा ने खाने का पैकेट दिया.
भोजन करते हुए मीना को कमजोरी का अहसास होने लगा. इसी बीच मीना के पैकेट में मरा हुआ बिच्छु मिला. मीना ने सभी को पैकेट में बिच्छु दिखाया. इसके बाद जानकारी मिली की खाना बबुआ होटल से आता है. इसका बिल भुगतान रुंगटा माइंस करती है. इस संबंध में रुंगटा माइंस की ओर से कहा गया कि खाना कहां से आयेगा उसका निर्णय नगरपालिका करती है. हमें सिर्फ होटल का बिल पेमेंट करना होता है. घटना को लेकर हंगामा होने पर सोमवार को भोजन बंद कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola