552 बोतल नकली शराब जब्त, गिरफ्तार उत्पात विभाग ने रविवार की रात की छापेमारी

चाईबासा : उत्पाद विभाग ने रविवार की रात मंझारी थानांतर्गत रंकोई गांव से भारी मात्रा में नकली देशी व विदेशी शराब जब्त किया. वहीं अवैध शराब विक्रेता मनोज साहानी को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विभाग को मनोज साहानी के रैकेट की जानकारी मिली थी. इसके आधार […]
चाईबासा : उत्पाद विभाग ने रविवार की रात मंझारी थानांतर्गत रंकोई गांव से भारी मात्रा में नकली देशी व विदेशी शराब जब्त किया. वहीं अवैध शराब विक्रेता मनोज साहानी को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विभाग को मनोज साहानी के रैकेट की जानकारी मिली थी.
इसके आधार पर छापेमारी की गयी. यहां मनोज ने हेमंत पूर्ति का घर भाड़े पर लिया था. इसे गैरकानूनी रूप से नकली विदेशी व देशी शराब का गोदाम बनाया था. यहां से वह विभिन्न गांवों में शराब की सप्लाई करता था. उसके गोदाम से 13 कार्टून में 552 बोतल (132 लीटर) नकली विदेशी शराब व 200 एमएल का एक बोरा देशी महुआ का पाउच (26 लीटर) जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




