बच्चे के लिए मां का पहला दूध अमृत समान : डॉ हरिपाल

Updated at : 02 Aug 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे के लिए मां का पहला दूध अमृत समान : डॉ हरिपाल

चाईबासा : मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए अमृत होता है. यब बच्चे को कई रोगों से लड़ने में मदद करता है. उक्त बातें डीएलओ डॉ हरिपाल सोनार ने कहीं. वे सोमवार को सदर अस्पताल में स्तनपान सप्ताह पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने एएनएम स्कूल की छात्राओं को […]

विज्ञापन

चाईबासा : मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए अमृत होता है. यब बच्चे को कई रोगों से लड़ने में मदद करता है. उक्त बातें डीएलओ डॉ हरिपाल सोनार ने कहीं. वे सोमवार को सदर अस्पताल में स्तनपान सप्ताह पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने एएनएम स्कूल की छात्राओं को गर्भवती माताओं को स्तनपान के लिए जागरूक करने को कहा गया.

डॉ हरिपाल सोनार ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध से बच्चों में डब्ल्यूबीसी (श्वेत रक्त कणिका) की संख्या बढ़ाती है. ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती माताओं को ठीक से खान-पीना नहीं होने के कारण दूध में कमी होती है. उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है. माता का सही खान-पान बच्चे के स्वस्थ जीवन के लिए अहम है. मौके पर डीपीएम निर्मल दास, एएनएम स्कूल की प्रभारी प्राचार्या मेरी मार्की और विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola