औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी: डीसी
Updated at : 01 Aug 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने गोद लिये गांव पांपड़ा में किया पौधरोपण चाईबासा : देश का विकास के लिए औद्योगिक विकास जरूरी है, हालांकि पर्यावरण को दरकिनार कर विकास की बात करना बेमानी है. अगर कोई एक पेड़ काटे, तो दस पौधे लगाकर क्षतिपूर्ति करे. उक्त बातें पश्चिमी सिंहभूम के डीसी शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहीं. वे […]
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने गोद लिये गांव पांपड़ा में किया पौधरोपण
चाईबासा : देश का विकास के लिए औद्योगिक विकास जरूरी है, हालांकि पर्यावरण को दरकिनार कर विकास की बात करना बेमानी है. अगर कोई एक पेड़ काटे, तो दस पौधे लगाकर क्षतिपूर्ति करे. उक्त बातें पश्चिमी सिंहभूम के डीसी शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहीं. वे रविवार को रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से सदर प्रखंड में संस्था की ओर से गोद लिए गये गांव पांपड़ा में पौधरोपण कार्यक्रम में बेल रहे थे. उपायुक्त पेड़-पौधे बचाने का संदेश दिया.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में 1 करोड़ और पूर्वी सिंहभूम में दो घंटे में 1 लाख 20 हजार पौधरोपण कर रिकॉर्ड बनाया गया. उसी प्रकार पश्चिम सिंहभूम में आपसी सहयोग से मिसाल पेश की जा सकती है. हमें ऐसे वृक्ष भी लगाने चाहिये, जिससे लकड़ी की आपूर्ति हो सके. हमारे जिले में अधिकतर लोग वनों पर आश्रित हैं. मौके पर उपायुक्त ने पौधरोपण किया. ग्रामीणों के बीच 300 पौधा वितरण किया गया.
मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता, सचिव बलजीत खोखर, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव सौरभ मुंधड़ा, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गागराई, बनवारीलाल नेवटिया, मदन मोहन दरिपा, गुरमुख सिंह खोखर, परितोष राय, विजय परमार, रामवतार अग्रवाल, पुनीत सेठिया, निर्मला गुप्ता आदि उपस्थित थे. ईदगाह के मंचन में बच्चों ने लूटी वाहवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




