जाली हस्ताक्षर कर निकाले " 5.16 लाख

Updated at : 29 Jul 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
जाली हस्ताक्षर कर निकाले " 5.16 लाख

चाईबासा : शौचालय निर्माण कार्ड में अनियमितता बरत कर प्रखंड समन्वयक अविनाश गुप्ता, मुखिया लालसिंह बारी एवं बिचौलिया मो अब्दुल जब्बार के संयुक्त सांठगांठ से ग्राम जल साहिया शुरू सामड के जाली हस्ताक्षर कर 43 लाभुकों का 5 लाख 16 हजार रुपये की निकासी सिंडिकेट बैक से की है. उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के […]

विज्ञापन

चाईबासा : शौचालय निर्माण कार्ड में अनियमितता बरत कर प्रखंड समन्वयक अविनाश गुप्ता, मुखिया लालसिंह बारी एवं बिचौलिया मो अब्दुल जब्बार के संयुक्त सांठगांठ से ग्राम जल साहिया शुरू सामड के जाली हस्ताक्षर कर 43 लाभुकों का 5 लाख 16 हजार रुपये की निकासी सिंडिकेट बैक से की है.

उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी अशोक सुंडी ने लगाया है. इस संबंध में श्री सुंडी ने उपायुक्त को गुरुवार को एक ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से गांव में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराया जा रहा था. जिसमें 86 लाभुकों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध करायी गयी. लेकिन जल सहिया शुरु सामड का जाली हस्ताक्षर कर बिचौलियों ने 31 मई को सिंडिकेट बैंक से पैसे की निकासी की. ग्राम जल सहिया को अवैध निकासी का संदेह हुआ

तो वह बैंक प्रबंधक से मिली. बैंक में खाता संचालन के लिये हस्ताक्षर नमूना अंग्रेजी में किया गया है. लेकिन निकासी के लिये हिंदी हस्ताक्षर किया गया है. चेक पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर कराये जाने की लिखित 6 जून को उपायुक्त को देकर निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगायी गयी थी. लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं होने के कारण शुरू सामड ने झारखंड सरकार के सचिव, को फैक्स कर शिकायत की है.

यातायात समिति के संयोजक बने बजरंग लाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola