कमरे में पढ़ रहे चचेरे भाई को काट डाला

Updated at : 28 Jul 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
कमरे में पढ़ रहे चचेरे भाई को काट डाला

मनोहरपुर. पाथराबासा की है घटना मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत नंदपुर पंचायत के पाथरबासा में 9वीं के एक छात्र की चचेरे भाई (विक्षिप्त) ने दाउली से गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के समय छात्र अपने कमरे में पढ़ाई […]

विज्ञापन

मनोहरपुर. पाथराबासा की है घटना

मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत नंदपुर पंचायत के पाथरबासा में 9वीं के एक छात्र की चचेरे भाई (विक्षिप्त) ने दाउली से गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के समय छात्र अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था.
पाथराबासा गांव निवासी 13 वर्षीय विकास बोदरा की हत्या उसके चचेरे भाई राकेश बोदरा (35) ने मंगलवार की देर शाम उस वक्त कर दी, जब वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था. मृतक की बहन रंजीता बोदरा ने बताया कि शाम के वक्त वह दूसरे कमरे में खाना बना रही थी, जबकि भाई विकास दूसरे कमरे में पढ़ रहा था. उसी वक्त बगल के घर में मौजूद चचेरा भाई राकेश बोदरा ने आकर विकास के गले पर दाउली से वार कर दिया.
कमरे में पढ़ रहे चचेरे भाई…
इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. चीख-पुकार सुनकर रंजीता घटनास्थल पर पहुंची तो, आरोपी ने उसे भी मारने के लिए दाउली लेकर कुछ दूर तक दौड़ाया. रास्ते में माइंस से काम कर लौट रहा बड़ा भाई बुधलाल मिला, जिसे रंजीता ने घटना की जानकारी दी. बुधलाल अपने भाई को देखने पहुंचा, तो उसे भी आरोपी ने मारने के लिए दौड़ाया. कुछ घंटे बाद जब राकेश अपने कमरे में चला गया, तो उसका दरवाजा बंदकर कमरे में ताला जड़ दिया गया. बुधवार की सुबह मृतक के बड़े भाई बुधलाल ने घटना की जानकारी मनोहरपुर पुलिस को दी. थाना प्रभारी रतन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
छह माह पहले ही कांके से इलाज करा लौटा था आरोपी : आरोपी राजेश बोदरा की भाभी सरस्वती बोदरा ने बताया कि राकेश शादीशुदा है. इसकी हरकतों से दोनों घरों की महिलाएं परेशान हैं. राकेश की पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने माता-पिता के घर में रह रही है. छह माह पूर्व ही राकेश कांके से इलाज करा कर लौटा है. वह घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया करता था.
ईश्वर पाठक स्कूल में शोकसभा : मृतक विकास बोदरा मनोहरपुर ईश्वर पाठक प्लस टू हाइ स्कूल की कक्षा 9वीं का छात्र था. उसकी हत्या की सूचना पर बुधवार को स्कूल में शोकसभा आयोजित हुई. इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गयी. इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन ने दी.
हत्यारोपी बताया जा रहा है विक्षिप्त
मृतक के बड़े भाई और बहन को भी मारने के लिए दौड़ाया
नौवीं क्लास का छात्र था मृतक विकास, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola