छत्तीसगढ़ से भागी युवती को चाईबासा पुलिस ने पकड़ा

चाईबासा : परिवार से परेशान होकर घर से भागी छत्तीसगढ़ निवासी युवती पूनम साव मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे चाईबासा बस स्टैंड में रांची-भुवनेश्वर जा रही सिरडी साईं बस में चढ़ गयी. बस कर्मचारियों के पूछने पर रोने लगी. इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले […]
चाईबासा : परिवार से परेशान होकर घर से भागी छत्तीसगढ़ निवासी युवती पूनम साव मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे चाईबासा बस स्टैंड में रांची-भुवनेश्वर जा रही सिरडी साईं बस में चढ़ गयी. बस कर्मचारियों के पूछने पर रोने लगी. इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आयी.
सदर पुलिस ने उसे महिला थाने के हवाले कर दिया. युवती ने बताया कि वह परिवार वाले से गुस्सा होकर सोमवार की सुबह घर से भाग गयी. हरिद्वार से पुरी जा रही कलिंग उत्कल एक्स में बैठकर चक्रधरपुर आ गयी. टीटीआइ ने मुझे अकेला देख वापस जाने के लिए टिकट बना दिया. मुझे टीटीआइ ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतार दिया और दूसरी ट्रेन से वापस चले जाने को कहा. मैं स्टेशन से बाहर निकली, वहां एक आदमी से मदद मांगकर चाईबासा आ गयी. महिला थाना ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




