केयू में ऑडिट, खरीदे गये सामान की जांच
Updated at : 28 Jul 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची से पहुंची ऑडिट टीम, फाइनेंस विभाग में भी की जांच चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को ऑडिट टीम ने इतिहास विभाग समेत अन्य विभाग में ऑडिट किया. इस दौरान टीम ने विभाग द्वारा खरीदे गये सामानों की जांच की. वहीं गेस्ट शिक्षक को मिलने वाले मानदेय तथा विद्यार्थियों की सूची आदि की भी […]
विज्ञापन
रांची से पहुंची ऑडिट टीम, फाइनेंस विभाग में भी की जांच
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को ऑडिट टीम ने इतिहास विभाग समेत अन्य विभाग में ऑडिट किया. इस दौरान टीम ने विभाग द्वारा खरीदे गये सामानों की जांच की. वहीं गेस्ट शिक्षक को मिलने वाले मानदेय तथा विद्यार्थियों की सूची आदि की भी जांच की. इतिहास विभाग में एक घंटे तक टीम ने ऑडिट कर सभी कागजात देखे. विभागाध्यक्ष डॉ आशा मिश्रा ने विभाग के लिये खरीदे गये सामान की सूची व दर टीम के समक्ष प्रस्तुत किया.
ऑडिट टीम को इतिहास विभाग से किसी प्रकार की कमियां नहीं मिलीं. अन्य विभाग में भी जांच की गयी. यह टीम आगामी दिनों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग में जाकर ऑडिट करेगी. यह टीम रांची से ऑडिट के लिए विश्वविद्यालय आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




